सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A married woman was allegedly thrown out of her home for not fulfilling a dowry demand of five lakh rupees.

Hapur News: दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A married woman was allegedly thrown out of her home for not fulfilling a dowry demand of five lakh rupees.
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर उन्हें घर से निकालने का आरोप लगाया है। देवर पर भी दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos


विवाहिता ने बताया कि वर्ष 2019 में प्रेम सिंह निवासी गांव गढ़ी आशा जिला मथुरा उनके घर में किराए पर रहता था। इस दौरान उनका प्रेम से प्रेम प्रसंग हो गया। दस मई 2022 को वह अपनी मर्जी से प्रेम के साथ घर से चली गई और मथुरा में उन्होंने प्रेम से शादी कर ली। उनकी एक तीन वर्ष के पुत्री भी है। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति प्रेम, सास वीरवती, देवर सतीश चौधरी, ननद नीतू व ननदोई योगेश चौधरी दहेज का ताना देकर उनका उत्पीडऩ करने लगे। आरोपी दहेज में पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर उनके साथ मारपीट भी करने लगे। घर में अकेली पाकर देवर सतीश ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। देवर की शिकायत करने पर पति प्रेम ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें व उनकी पुत्री को घर से भी निकाल दिया। 28 मई 2025 से वह अपने पिता के घर पर ही रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर प्रेम, वीरवती, सतीश चौधरी, नीतू व योगेश चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed