सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Inter-State Goat Gang Busted UP Police Arrests Four

अंतरराज्यीय बकरा गैंग का खुलासा: यूपी पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, बेजुबानों को कार में भरकर ले जाते थे

संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Apr 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार

सीओ ने बताया कि आरोपियों ने बुलंदशहर के थाना गुलावठी व थाना स्याना क्षेत्र, हरियाणा राज्य के जिला सोनीपत के थाना बाहलगढ़, थाना राई व थाना कुंडली एरिया क्षेत्र से बकरे चोरी करने की घटनाओं को भी स्वीकार किया है। आरोपी अंतरराज्यीय चोर हैं। 

Inter-State Goat Gang Busted UP Police Arrests Four
अंतरराज्यीय बकरा गैंग - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के हापुड़ कोतवाली पुलिस ने सात दिन पहले मोहल्ला शिवगढ़ी स्थित फार्म हाउस से बकरा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय बकरा चोर गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बकरा, तीन बकरी व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। आरोपियों ने थाना बाबूगढ़ व हाफिजपुर क्षेत्र में हुई दो पशु चोरी की घटनाएं भी कुबूल की हैं।

Trending Videos

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि जदीद चौकी प्रभारी अशोक कुमार व उनकी टीम ने शमशुद्दीन उर्फ रमजान निवासी लक्ष्मी डेयरी नाग पार्क मंगोलपुरी दिल्ली, राहुल उर्फ बकरा उर्फ पोला व संदीप निवासी डॉक्टर चौक पत्थर मार्केट हनुमान मंदिर के पास मंगोलपुरी दिल्ली और सूजल उर्फ लाखन निवासी गली नंबर एक ए ब्लॉक मंगोलपुरी दिल्ली को मुखबिर की सूचना पर रामपुर रोड स्थित वाटर प्लांट के सामने बने ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आरोपी ने पांच अप्रैल की देर रात नगर के मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी वसीम मेवाती के मोहल्ला शिवगढ़ी स्थित फार्म हाउस से एक बकरी व तीन बकरे चोरी कर फरार हो गए थे। इससे पहले आरोपियों ने 25 फरवरी की देर रात थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंड़ा निवासी पप्पू के घेर से पांच बकरी व इनके तीन बच्चे चोरी कर लिए थे।

इसके बाद आरोपियों ने 28 मार्च की देर रात थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर माजरा निवासी राजीव के घेर से 10 बकरी चोरी कर फरार हो गए थे। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने इनके अलावा जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी व थाना स्याना क्षेत्र, हरियाणा राज्य के जिला सोनीपत के थाना बाहलगढ़, थाना राई व थाना कुंडली एरिया क्षेत्र से बकरे चोरी करने की घटनाओं को भी स्वीकार किया है। आरोपी अंतरराज्यीय चोर हैं। ये अपनी कार से पहले रेकी करते थे और मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed