सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Another accused arrested in Atul Tomar murder case

Hapur News: अतुल तोमर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in Atul Tomar murder case
पिलखुवा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पिलखुवा। गालंद गांव के प्रॉपर्टी डीलर अतुल तोमर हत्याकांड में पुलिस ने गांव निवासी अशोक तोमर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में अशोक की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी आरोपी बनाया गया है। मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Trending Videos

मृतक की मां मधु तोमर ने घटना के बाद पुलिस को दी तहरीर में भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर, मंजीत, बृजमोहन, श्रीपाल और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि सभी ने मिलकर अतुल तोमर की हत्या की साजिश रची और गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जांच के बाद लवकुश तोमर, कपिल तोमर और गौरव तोमर को गिरफ्तार किया था। घटना के समय अशोक तोमर भी कार में अतुल के साथ था। आरोप है कि अतुल तोमर पर फायरिंग शुरू होते ही वह जान बचाकर भाग निकला था। जांच और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed