{"_id":"6a0b4b90977fd58b9f076969","slug":"speeding-car-collides-with-nilgai-and-overturns-on-ganga-expressway-woman-dies-hapur-news-c-306-1-gha1004-122167-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकराकर पलटी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकराकर पलटी, महिला की मौत
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर पलटी कार। स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंभावली। गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। गांव माधापुर के पास रविवार सुबह अमरोहा से मेरठ जा रही एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार अचानक सामने आई नीलगाय से टकराकर अनियंत्रित हो गई और कई पलटे खाने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के टायर तक निकल गए। कार के एयरबैग खुलने से कई यात्रियों की जान बच गई।
पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के गांव रामपुरी निवासी अरविंद त्यागी का परिवार अमरोहा में रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी ब्रेजा कार गंगा एक्सप्रेसवे पर माधापुर गांव के पास पहुंची तो इसी दौरान अचानक एक नीलगाय सडक़ पर आ गई। चालक कुछ समझ पाता उससे पहले कार सीधी नीलगाय से टकरा गई।
टक्कर के बाद कार कई मीटर तक घिसटती चली गई और पलट गई। कार में सवार लोगों की चीख पुकार निकल गई। हादसे में अरविंद त्यागी, सुनीता त्यागी, पुष्पा (60) और रजनी घायल हो गए। सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरखोदा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुष्पा (60) को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन घायलों को परिजन गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और टायर अलग होकर दूर जा गिरे। हादसे में नीलगाय की भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर थाने भिजवा दिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एक्सप्रेसवे पर वन्य जीव बन रहे खतरा
गंगा एक्सप्रेसवे पर आए दिन नीलगाय और अन्य वन्य जीव अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं। तेज रफ्तार के कारण चालक संभल नहीं पाते। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा फेंसिंग और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
तेज रफ्तार पर नहीं लग रहा अंकुश
गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है। कई स्थानों पर चेतावनी बोर्ड होने के बावजूद चालक गति सीमा का पालन नहीं कर रहे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है।

Trending Videos