सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Six year old girl playing outside her home meets a tragic end grief engulfs family as search for driver contin

Hapur: घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम, चालक की तलाश जारी

संवाद न्यूज़ एजेंसी, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 19 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सार

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटियाना में घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही छह वर्षीय इशिका को कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

Six year old girl playing outside her home meets a tragic end grief engulfs family as search for driver contin
घर के बाहर खेल रही बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटियाना में घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही छह वर्षीय इशिका को कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में ले लिया और फरार चालक की तलाश कर रही है।

Trending Videos

 
गांव निवासी कविंद्र की छह वर्षीय पुत्री इशिका सोमवार की रात करीब साढ़े आठ  बजे घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार कैंटर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने लोगों की मदद से बच्ची को हापुड़ नगर के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद से ही कैंटर चालक फरार बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कैंटर को कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस कैंटर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed