{"_id":"6a736b8e5862535ab608d7ff","slug":"apply-for-admission-to-iti-by-august-7-hapur-news-c-135-1-hpr1002-146127-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आईटीआई में प्रवेश के लिए अब सात अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आईटीआई में प्रवेश के लिए अब सात अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जिले के 26 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ायी गई है। छात्र अब सात अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में यदि कोई त्रुटि रह गई है तो उसे 48 घंटे के अंदर संशोधित किया जा सकता है।
जिले में चार राजकीय और 22 निजी आईटीआई कॉलेज संचालित हैं। आवेदन करने की पहले अंतिम तिथि चार अगस्त निर्धारित की गई थी। अब भी बहुत से छात्र आवेदन करने से वंचित रह गए हैं, इनके लिए तिथि बढ़ाकर अब सात अगस्त कर दी है।
इन आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राफ्ट्समैन सहित कई रोजगारपरक ट्रेड संचालित हैं। इनमें प्रवेश के लिए छात्रों को वेबसाइट http://www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र भरते समय हाईस्कूल की अंकतालिका, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
आईटीआई प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि आवेदन भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो आवेदन के बाद 48 घंटे के भीतर उसमें ऑनलाइन संशोधन अवश्य कर लें। साथ ही छात्रों को पोर्टल पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
यह रखी गई है फीस
*सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये।
*एससी व एसटी वर्ग के लिए 250 रुपये।
*सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये।
-राजकीय आईटीआई में सीटों की स्थिति-
आईटीआई सीटें
बड़ौदा हिंदुवान 528
गढ़मुक्तेश्वर 490
कंदौला धौलाना 500
सिंभावली 482
(नोट:प्राइवेट आईटीआई में 4000 सीटें हैं।)
आईटीआई में प्रवेश के लिए जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह सात अगस्त तक कर सकते हैं। अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। - नीरज कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई हापुड़