फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jewelry and cash worth thousands stolen from a locked house near the police outpost

Hapur News: पुलिस चौकी के नजदीक बंद मकान से हजारों के आभूषण और नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth thousands stolen from a locked house near the police outpost
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर पिंक पुलिस चौकी के पास पीएसी के सेवानिवृत्त दरोगा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाबूगढ़ पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

कुचेसर रोड चौपला निवासी नंदकिशोर शर्मा वर्ष 2016 में पीएसी में दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह बीती 20 जुलाई को मकान का ताला लगाकर अपनी पत्नी सावित्री के साथ गाजियाबाद में अपने बच्चों के पास गए थे। मंगलवार दोपहर उनकी पत्नी गाजियाबाद से वापस आईं और कुचेसर रोड चौपला स्थित मकान पर कुछ देर रुकने के बाद मकान का ताला लगाकर अपने मायके छतनोरा चली गईं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पड़ोसियों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा तो मामले की जानकारी परिवार को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और संदूक में रखे सोने-चांदी के गहने व 15 हजार रुपये की नगदी गायब थी। पीड़ित ने तुरंत घटना की जानकारी बाबूगढ़ पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो रात करीब ढाई बजे एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक गली में आते दिखाई दिए। करीब आधे घंटे तक चोरी की वारदात को अंजाम देकर बदमाश बाइक से रेलवे रोड की तरफ फरार हो गए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed