{"_id":"6a736b24a8c2629bf10537fc","slug":"kanwariyas-departed-for-haridwar-in-26-buses-hapur-news-c-135-1-hpr1003-146142-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 26 बसों से हरिद्वार रवाना हुए कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 26 बसों से हरिद्वार रवाना हुए कांवड़िये
विज्ञापन
हापुड़ से बस में सवार होकर हरिद्वार से जल लेने जाते शिवभक्त। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद से हरिद्वार जाने वाले शिवक्तों की संख्या भी बढ़ रही है। हापुड़ रोडवेज डिपो से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। बुधवार को 26 बसें हरिद्वार मार्ग पर शिवभक्तों को लेकर रवाना हुईं।
शहर के मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस अड्डा परिसर में शहर के साथ ही आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से शिवभक्त हरिद्वार रवाना होने के लिए पहुंच रहे हैं। शिवभक्तों की सुविधा के लिए हरिद्वार मार्ग पर निगम की अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा हे। शिव भक्तों को रोडवेज बस अड्डा परिसर में बसों का इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए हरिद्वार मार्ग के लिए बसें आरक्षित की गईं। साथ ही कांवड़ रखने के लिए सीढ़ी की भी व्यवस्था की गई है।
बुधवार को 26 बसें हरिद्वार मार्ग पर शिवभक्तों को लेकर रवाना हुईं। बस अड्डा परिसर बोल बम, हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज रहा है साथ ही रोडवेज बसों में भी भोले की भजन की गूंज सुनाई दे रही है। शिवभक्तों के लिए रोडवेज बस अड्डा परिसर में हेल्प डेस्क की भी स्थापना की गई, जिससे शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार मार्ग के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। शिव भक्तों की संख्या के अनुसार मार्ग पर बसें संचालित की जा रही है साथ ही शिव भक्तों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।