{"_id":"69baeb2296fb3eb6c8027e17","slug":"azim-and-his-nephew-arrested-for-spying-for-pakistan-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138590-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा अजीम और उसका भांजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा अजीम और उसका भांजा गिरफ्तार
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
-
- 1
-
Link Copied
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा से दिल्ली की आईबी टीम द्वारा अजीम राणा और मेरठ के गांव जई से उसके भांजे आजाद को गिरफ्तार किया गया है। दोनाें देश की खुफिया जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर को साझा कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसी ने आरोपियों से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके आधार पर एजेंसियां जांच कर रही है। दोनों के खिलाफ धौलाना थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े जासूसी नेटवर्क के लिए युवाओं को बरगलाकर उनसे जासूसी कराने का मामला एक बार फिर क्षेत्र से जुड़ा है। दिल्ली से इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की विशेष टीम ने थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा से अजीम राणा को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कुछ समय से धार्मिक स्थानों और देश के अन्य मुख्य स्थानों की रेकी कर रहा था। उसने खास तौर पर मंदिरों, धार्मिक स्थलों, सरकारी भवनों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों की वीडियो बनाकर पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजे थे। यह वीडियो उसके फोन से भी बरामद हुए हैं। जिसे एजेंसियों ने अहम सुराग माना है। आरोपी दिल्ली के मॉल में कार्य करता है और उसी समय वह पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया। उसे यहां से वीडियो भेजने के लिए फंडिंग की जाती थी। आरोपी के पास मोबाइल फोन, कुछ डिजिटल डिवाइस और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है।
उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके भांजे मेरठ के थाना भावनपुर के गांव जेई निवासी आजाद को भी गिरफ्तार किया है। यह भी इस कृत्य में आरोपी का साथ दे रहा था। एजेंसियों की जांच में पता चला कि पिछले वर्ष 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए अजीम की बात पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से हुई थी। पहले तो दोनाें में सामान्य वीडियो शेयर करने का सिलसिला चला, लेकिन इसके बाद उसने रुपयों का लालच देकर इस प्रकार की वीडियो भेजने का प्रलोभन दिया। पिछले कुछ महीनों से आरोपियों ने रमेश नगर मैट्रो स्टेशन, इसके पास स्थित एक मंदिर और अन्य सनातन मंदिरों की वीडियो शहजाद के साथ साझा कीं। इसके अलावा आरोपियों ने गौतमबुद्धनगर के गांव बिसरख स्थित रावण के मंदिर की लोकेशन और वीडियो भी शहजाद के साथ साझा की थी।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि युवक का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। आरोपियों को वहां से वीडियो आदि साझा करने में कितनी फंडिंग हुई, इसकी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
पहले भी पकड़े गए हैं संदिग्ध
22 मार्च 2002 : हापुड़ से लश्कर ए तैयबा के चार आतंकी पकड़े गए।
26 दिसंबर 2020: गांव वैट में टैरर फंडिंग के मामले में मदरसे से साकिब को गिरफ्तार किया गया।
आठ जनवरी 2021: थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बिहुनी निवासी पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा को देश व सैन्य जानकारी की जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसकी पत्नी के खाते में पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने रकम भेजी थी। सौरभ ने वर्ष 2020 में वीआरएस ले लिया था और इसके बाद वह देश व सैन्य जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।
तीन जनवरी 2024 : थाना देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी दूतावास कर्मी सतेंद्र सिवाल को गिरफ्तार किया था। सतेंद्र सिवाल की वर्ष 2019 में नौकरी लगी थी। उसने मेरठ के एक कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई की थी। उनके पिता एक मध्यवर्गीय किसान हैं और गांव के सम्मानित व्यक्तियों में सुमार हैं।
Trending Videos