सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Banned medicines were being sold at grocery stores and medical stores, five medical stores were sealed.

Hapur News: परचून की दुकान समेत मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही थीं प्रतिबंधित दवाइयां, पांच मेडिकल स्टोर सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Banned medicines were being sold at grocery stores and medical stores, five medical stores were sealed.
विज्ञापन
हापुड़। जिला मुख्यालय पर सोमवार को डीएम के समक्ष पहुंचे एक व्यक्ति ने गढ़ और सिंभावली क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री किए जाने का आरोप लगाया था। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम, तहसीलदारों के नेतृत्व में छापा मारकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
Trending Videos

टीमों को जांच में नशीली दवाएं तो नहीं मिलीं, लेकिन एच वन श्रेणी की प्रतिबंधित दवाइयों को बिना चिकित्सक के पर्चे के बेचे जाने की पुष्टि हुई। यहां तक कि एक परचून की दुकान पर भी दवाइयां बेची जा रही थीं। जिसके आधार पर टीम ने परचून की दुकान समेत पांच मेडिकल स्टोरों को सील किया गया है। देर शाम तक टीम की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पहुंचे व्यक्ति ने बताया कि मैं खुद इन दवाओं के सेवन करने से बर्बाद हो गया हूं। किसी तरह इन दवाओं को छोड़ा है, अब मेरे बेटे नशीली दवाएं खाते हैं। मेडिकल स्टोरों से यह आसानी से मिलती हैं। आलम यह है कि युवा पीढ़ी नशे में डूब रही है। इस पर डीएम ने कड़ा संज्ञान लिया।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार स्वाति गुप्ता, नायब तहसीलदार गढ़ वेदप्रकाश सोनी, डीआई हेमेंद्र चौधरी, एसीएमओ डॉ.वेदप्रकाश ने सिंभावली और गढ़ क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने गढ़ में एचके, सिंभावली में कंसल सर्जिकल मेडिकल स्टोर, सिखैड़ा में चौधरी मेडिकल स्टोर समेत चार स्टोरों पर छापा मारा।
डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामले में औषधि विभाग के अधिकारियों की भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है, गड़बड़ी पाई जाती है तो अन्य मेडिकल स्टोर पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed