सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   B.Ed joint entrance examination will be held on May 31 at three centers

Hapur News: तीन केंद्रों पर 31 मई को होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
B.Ed joint entrance examination will be held on May 31 at three centers
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर 21 मई से शुरू होगी। इसमें दो पालियों में 1480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी और स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक होंगे। तीनों ही केंद्रों पर अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। साथ ही तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा चार सचल दल भ्रमण कर परीक्षा पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आगामी 31 मई को प्रस्तावित है। परीक्षा दो पालियों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

तहसील स्तरीय सचल दल का गठन किया गया है। सचल दल परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगा। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र प्रतिनिधियों को रिजर्व में भी रखा गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक
अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। बता दें कि जिले में हापुड़ के एकेपी इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही केंद्रों पर पहुंचना होगा।
इस तरह होगी परीक्षा : सुबह की पाली में जनरल नॉलेज और भाषा के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
दूसरी पाली की परीक्षा में जनरल एप्टीट्यूड और सब्जेक्ट एलिजिबिलिटी टेस्ट होगा।
प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा और गलत होने पर निगेटिव मार्किंग होगी। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्यभर के सरकारी, एडेड व निजी कॉलेजों में संचालित होने वाले दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed