सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Foundation stone of roads worth Rs 1.71 crore laid, villagers will get relief

Hapur News: 1.71 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of roads worth Rs 1.71 crore laid, villagers will get relief
विज्ञापन
पिलखुवा। धौलाना विधान सभा क्षेत्र में करीब 1.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों का रविवार को शिलान्यास किया गया। विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कार्यों का शुभारंभ कराया।
Trending Videos


समाना मैन बस स्टैंड से समाना-इकलैड़ी मार्ग के अंतिम बिंदु तक 1.100 किलोमीटर सड़क का निर्माण 96.70 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री पवन त्यागी, महेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, ओमप्रकाश फौजी, भोलू सिंह, सुरेश सिंह, ज्ञानी सिंह, विपुल, हरिओम चौहान, लोकेश लोकी और पूरन फौजी मौजूद रहे। विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत होने से गांवों का विकास तेज होगा और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। बेहतर सड़कें व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ युवाओं के लिए भी नए अवसर तैयार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और ग्रामीण इलाकों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का काम प्राथमिकता पर किया जा रहा है। वहीं हापुड़ मार्ग से बर्फखाना होते हुए दस्तोई तक 1.320 किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण 74.97 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। कार्यक्रम में नवीन सिंह, गौरव राणा, विक्रम सिंह, प्रेमपाल सिंह, भागीरथ, जयवीर मास्टर, शीशपाल, भगत जी, रविंद्र और नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed