{"_id":"6a132e2c61d895286c0e062e","slug":"due-to-scorching-heat-and-heat-wave-people-are-suffering-trouble-starts-from-today-hapur-news-c-135-1-hpr1003-141977-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चिलचिलाती धूप में भीषण गर्मी और लू ने किया बेहाल, आज से नौतपा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चिलचिलाती धूप में भीषण गर्मी और लू ने किया बेहाल, आज से नौतपा शुरू
विज्ञापन
दोपहर के समय तेज धूप में खाली पड़ा गढ़ रोड फ्लाईओवर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। नौतपा से पहले ही सूर्यदेव ने अपने तेवर तीखे कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो सड़कें दहक उठीं। सुबह नौ बजे ही घर से निकलना मुश्किल हो गया। लू चलने से 11 बजे तक तो सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा।
रविवार को सुबह से ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सूरज चढ़ने के साथ ही चिलचिलाती धूप का असर बढ़ता गया। रविवार को अवकाश होने के बाद भी भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में कैद होने को मजबूर रहे। दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने रहे। दोपहर में 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने मुसीबत ओर बढ़ा दी। जरूरी कार्यों से बाहर निकले लोग गर्मी और लू से बेहाल नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़त के साथ 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो रही है। नौतपा के नौ दिनों को साल के सबसे गर्म और चुनौतीपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है। इस दौरान सूर्य अपनी प्रचंड किरणों के साथ धरती पर तीव्र गर्मी बरसाता है, जिससे तापमान सामान्य से काफी ज्यादा बढ़ जाता है। नौतपा के इन नौ दिनों में लू, डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं बढ़ने का अनुमान है। अगले कुछ दिन गर्मी अपना रंग दिखाएगी, ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि नौतपा की शुरूआत के बाद तापमान में बढ़ोतरी के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि सप्ताह के अंत में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और बारिश का भी अनुमान है।
विज्ञापन
नौतपा में सीधे पड़ती हैं सूर्य की किरणें
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पांडेय ने बताया नौतपा 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। इस नवताप या नौ दिनों की भीषण गर्मी कहा जाता है। इस दौरान सूर्य वृषभ राशि के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष के अनुसार यह अवधि ज्येष्ठ मास में आती है। इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें पृथ्वी पर अधिक पड़ती हैं, जिससे तापमान चरम पर होता है। पुरानी मान्यता के अनुसार नौतपा के नौ दिनों में जितनी अधिक गर्मी पड़ेगी, मानसून में उतनी ही अच्छी बारिश होती है। नौतपा के दिनों में सूर्यदेव की उपासना बहुत विशेष है। इससे शारीरिक–मानसिक संतुलन, सौर ऊर्जा और भाग्य‑बल बढ़ता है। सूर्य को शुद्ध श्रद्धा से जल अर्पित करने से शरीर में सकारात्मक सौर‑ऊर्जा बढ़ती है, जिससे थकान और उष्ण‑ज्वर की तीव्रता कम होती है।

Trending Videos