फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Body of a young man found hanging from a tree under suspicious circumstances

UP: संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी से पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव, पिकअप चलाकर करता था जीवन यापन

Fri, 17 Jul 2026 12:35 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Akash Dubey Updated Fri, 17 Jul 2026 12:35 PM IST
सार

हापुड़ में शुक्रवार सुबह दोयमी रेलवे फाटक के पास पेड़ पर पंकज शुक्ला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। वह सीतापुर के निवासी थे। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a tree under suspicious circumstances
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र के दोयमी रेलवे फाटक के नीचे रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक पेड़ पर शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सफेद प्लास्टिक रस्सी से लटका हुआ मिला। युवक की पहचान मूलरूप से जिला सीतापुर के गांव कुटी सिकोली निवासी के रूप में हुई है। युवक वर्तमान में नगर के मोहल्ला विद्यानगर में परिवार के साथ रहकर गाड़ी चलाने का कार्य करता था। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ से नौ बजे के बीच युवक घर से निकला था। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से जिला सीतापुर के गांव कुटी सिकोली निवासी पंकज शुक्ला वर्तमान में थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला विद्यानगर में अपनी पत्नी शिवांकी व दो बच्चों के साथ रहकर पिकअप चलाने का कार्य करते थे। शुक्रवार की सुबह रेलवे कर्मचारियों ने दोयमी रेलवे फाटक के नीचे रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक पेड़ पर उनका शव लटकने की सूचना थाना देहात पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करने के बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पंकज के परिजनों में कोहराम मच गया और वह मोहल्लेवासियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पंकज की मौत पर उनकी पत्नी शिवांकी व दोनों बच्चों को रो रोकर बुरा हाल था। मोहल्लेवासी उन्हें सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया पंकज ने पेड़ से लटकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इसके बाद भी पुलिस सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed