फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Roadways bus collides with truck; 12 passengers, including the driver, injured.

Hapur News: ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, चालक समेत 12 यात्री घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with truck; 12 passengers, including the driver, injured.
हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर ब्रजघाट के निकट बृहस्पतिवार सुबह सीतापुर डिपो की बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सहित 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सभी यात्री सीतापुर के मोहाली थानाक्षेत्र के रहने वाल हैं। पुलिस के अनुसार बस चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर थोड़ी देर तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे हाईवे पर हादसे की सूचना मिली। घटनास्थल पर टीम पहुंची तो वहां सीतापुर डिपो की बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। सभी यात्री सीतापुर जनपद के निवासी बताए गए और बस से दिल्ली की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ व आसपास के अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
घायलों में नीतू, साधना, वीरेंद्र और अभिषेक की हालत गंभीर है। इन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चालक अमित, परिचालक इमामुद्दीन , यात्री राम शरण कल्लू, अलका, अविका, सुधीर सिंह, उमा देवी, अभिषेक और शुभम को गढ़ में उपचार दिलाया गया।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें आगे की ओर बैठे कुछ यात्री फंस गए थे। उन्हें किसी तरह बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया।
कोट
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी के कारण हादसा हुआ है। मामले में जांच कराई जा रही है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
- राहुल यादव, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed