{"_id":"6a591a8c73a9f0b1190554c1","slug":"two-youths-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-in-hapur-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, सामने आया दर्दनाक वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, सामने आया दर्दनाक वीडियो
Thu, 16 Jul 2026 11:25 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:25 PM IST
सार
राहगीरों ने दोनों को लहूलुहान अवस्था में देखा और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव होने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दो युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित मसूरी-धौलाना मार्ग पर गांव पिपलैड़ा स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डासना के मयूर विहार निवासी युवक जैद अपने परिवार के ही शाहबाज के साथ बाइक से पिपलैड़ा गांव के सामने सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने दोनों को लहूलुहान अवस्था में देखा और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव होने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान मोहम्मद उमर ने बताया कि हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।