फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Body of a young man found in a car parked on the service road.

Hapur News: सर्विस रोड पर खड़ी कार में मिला युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in a car parked on the service road.
मृतक अरुण का फाइल फोटो।
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला सर्विस रोड पर शनिवार की शाम कार में युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला। युवक की पहचान बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर निवासी अरुण कसाना (32) के रूप में हुई। युवक अपनी बहन के घर से सिंधारा देकर लौट रहा था। पुलिस अत्यधिक शराब पीने से मौत की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अरुण शुक्रवार की सुबह अपनी बहन का सिंधारा देने के लिए जिला गौतमबुद्धनगर के गांव बंबावड़ गया था। शनिवार की शाम कुचेसर चौपला सर्विस रोड पर पुलिस को कार में उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। कई घंटों तक कार वहां खड़े रहने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वह मृत अवस्था में था। कार से उसका टूटा हुआ मोबाइल व चप्पलें भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह सर्विस रोड पर कार में उसके साथ एक युवक को भी देखा गया था। अरुण की कार शनिवार की सुबह करीब 11 बजे से शाम तक वहीं खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस के अनुसार अरुण के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया भीषण गर्मी में अत्यधिक शराब पीने से युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक वर्ष पहले ट्रेन से कटकर हुई थी भाई की मौत
मृतक की मां शशि ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले उनके पति जोगेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। एक वर्ष पहले उनके बड़े पुत्र अनुज कसाना की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। अब उनके परिवार में वह व उनकी पुत्री बची हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है। अरुण की मौत पर उनकी मां शशि व बहन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed