सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cash and jewellery stolen from house

Hapur News: मकान से नकदी और गहने चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from house
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के नयागांव में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने ताले काट दिए और घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर व नकदी समेटकर फरार हो गए। मेरठ से लौटे परिवार ने जब मकान का दरवाजा टूटा देखा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
Trending Videos

नयागांव निवासी धनेश्वरी देवी परिवार के साथ बीमार रिश्तेदार को देखने मेरठ गई थीं। इसी दौरान बदमाशों ने सूना मकान देखकर ताले काट दिए और अंदर घुसकर कमरों में रखी अलमारी और बक्सों को खंगाल डाला चोर घर से तीन चांदी की तगड़ी, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का टीका और एक सोने की नथ के साथ करीब 50 से 60 हजार रुपये नकद समेटकर फरार हो गए। जब परिवार वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed