सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Children get life-saving vaccines during the vaccination drive

Hapur News: टीकाकरण अभियान में बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Children get life-saving vaccines during the vaccination drive
विज्ञापन
पिलखुवा। खैरपुर रोड स्थित मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को सरकार के टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को डीपीटी और टीडी के टीके लगाए गए।
Trending Videos


डॉ. अमन चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में एएनएम टीम ने सभी बच्चों का सफल टीकाकरण किया और आवश्यक स्वास्थ्य जांच भी की। इस दौरान बच्चों को पीलिया, काली खांसी, टिटनेस और डिप्थीरिया जैसे खतरनाक रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है, इससे वे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की अपील की। टीकाकरण अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं और पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नीतू राणा, कीर्तन सिंह, पूर्णिमा सिंह, रचना, मंजू, पायल, पलक, पारुल, प्रीति, मीत, दीपशिखा, नीरज, रेखा, शिवानी, कमल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed