{"_id":"69e90a8fb53e01c6e7001942","slug":"video-of-man-spitting-on-rotis-while-cooking-at-wedding-goes-viral-police-take-cognizance-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: शादी समारोह में थूककर रोटी सेकने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शादी समारोह में थूककर रोटी सेकने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, बाबूगढ़ (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
सार
गांव मुक्तेश्वरा में एक शादी समारोह में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल हुआ। इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया। वीडियो में युवक तंदूर पर रोटी बनाते हुए थूक लगाता दिख रहा था।
रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हापुड़ के थाना क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा में एक शादी समारोह में रोटियों को बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक तंदूर के पास खड़े होकर रोटियां बनाते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि वह रोटी को तंदूर में डालने से पहले उस पर थूक लगा रहा है और फिर उसे सेक रहा है। बताया गया कि यह रोटियों लोगों को परोसी गई थी। ग्रामीणों के अनुसार गांव मुक्तेश्वर में एक बरात आई थी। उसी दौरान तंदूर पर रोटियां बनाई जा रही थी। वीडियो के बारे में ग्रामीणों को जानकारी मिली तो उनमें रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो का बाबूगढ़ पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। वीडियो की जांच कराने पर पता चला कि आरोपी मोहल्ला सलावत खेल कस्बा शाहजहांपुर थाना किठौर जनपद मेरठ निवासी नसीमुद्दीन है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी नसीमुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कमेंट
कमेंट X