सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Speeding Bolero Overturns on New Bypass in Simbhavali

Hapur Accident: ड्राइवर को आई नींद की झपकी, सिंभावली में नए बाईपास पर तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, छह लोग घायल

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Thu, 23 Apr 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस के अनुसार दुर्घटना गांव सिखेड़ा के पास नए बाईपास पर खुडलिया नाले के नजदीक हुई। बोलेरो गाड़ी राजस्थान से गजरौला (अमरोहा) की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई।

Speeding Bolero Overturns on New Bypass in Simbhavali
Hapur Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिंभावली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नए बाईपास पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना गांव सिखेड़ा के पास नए बाईपास पर खुडलिया नाले के नजदीक हुई। बोलेरो गाड़ी राजस्थान से गजरौला (अमरोहा) की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे गाड़ी का अगला दाहिना पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पहिया टूट गया और टायर फटने के बाद वाहन पलट गया। 

Trending Videos


हादसे की सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में प्रियांशु (19) को दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य लोगों को चोटें और खरोंच आई हैं। घायलों में सोमपाल (47), जीना (35), हरनंदी (43), गौरव (26), पिंटू (22), सतपाल (44) और पुष्पा (19) शामिल हैं। सभी लोग गजरौला क्षेत्र के तिगरिया खादर गांव के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि हादसे के बाद मौके पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन तत्परता से व्यवस्था को सुचारू करा दिया गया। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed