सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Couple injured, calf killed as cattle shed roof collapses

Hapur News: पशुशाला की छत ढहने से दंपती घायल, बछड़े की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Couple injured, calf killed as cattle shed roof collapses
गांव करीमपुर में पशुशाला की छत ढहने के बाद बिखरा मलबा। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव करीमपुर में शनिवार को अचानक पशुशाला की छत ढहने से दंपती घायल हो गए। वहीं, मलबे में दबकर बछड़े की मौत हो गई। घायल दंपती का उपचार कराया जा रहा है।
Trending Videos


गांव निवासी गुड्डू ने घर के बराबर में ही अपने पालतू पशुओं के लिए पशुशाला बनाई हुई है। शनिवार की शाम गुड्डू, उनकी पत्नी प्रीति पशुशाला की सफाई और पशुओं को चारा डालने के लिए वहां गए थे। सफाई करने के दौरान अचानक कमरे की छत भरभरा कर ढह गई। लिंटर के मलबे की चपेट में आने से दंपती घायल हो गए। इसके अलावा मलबे में दबकर एक बछडे़ की मौत हो गई। अचानक छत ढहने की आवाज सुनकर परिजन और आस-पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण वहां पर पहुंचे। जिन्होंने तुरंत ही मलबा हटाकर घायल दंपती और वहां पर बंधे अन्य पशुओं को बाहर निकाला। जिसके बाद गुड्डू और प्रीति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed