पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Crores of rupees worth of ITC was grabbed by showing fraudulent business on paper

Hapur News: कागजों में फर्जी ढंग से कारोबार दर्शाकर हड़पी करोड़ों रुपये की आईटीसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Crores of rupees worth of ITC was grabbed by showing fraudulent business on paper
हापुड़। धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित खेकड़ा फेब्रिकेशन एंड रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कागजों पर ही कारोबार करके राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग (एसजीएसटी) को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। एसजीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की जांच में हेराफेरी का खुलासा हुआ। इसके बाद विभाग ने फर्म से 60 लाख रुपये राज्य कर विभाग के खाते में जमा कराए।
विज्ञापन


राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग के खंड तीन में पंजीकृत खेकड़ा फेब्रिकेशन एंड रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी स्क्रैप का कारोबार करती है। फर्म वर्ष 2024-25 में 5.83 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और वर्ष 2025-26 में 1.29 करोड़ रुपये की आईटीसी कर देयता को समायोजित कर दी लेकिन फर्म ने फरवरी 2026 के बाद कोई रिटर्न दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

एसआईबी के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसआईबी उपायुक्त विमल कुमार दुबे, सीटीओ सतीश तिवारी धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित फर्म पर जांच करने पहुंचे। इस दौरान मुजफ्फरनगर स्थित व्यापार स्थल पर भी एसआईबी टीम जांच करने पहुंची लेकिन वहां कोई व्यापार स्थल नहीं मिला। धौलाना क्षेत्र में स्थित फर्म की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि फर्म ने बोगस फर्म से 4.25 लाख रुपये की खरीद फरोख्त की है, जबकि इन फर्मों का रजिस्ट्रेशन पूर्व में ही कैंसिल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पता लगा कि फर्म ने वर्ष 2024-25 में 5.31 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आईटीसी भी क्लेम कर रखी है। फर्म पर व्यापार की तुलना में स्टॉक भी नहीं मिला। जांच में पता लगा कि फर्म तो अस्तित्व में है लेकिन व्यापार कागजों में ही किया जा रहा है। बोगस फर्मों से कारोबार कर फर्जी तरीके से आईटीसी क्लेम और समायोजित कर विभाग को चूना लगाया जा रहा है। जांच के दौरान फर्म के खाते से विभाग के खाते में 60 लाख रुपये जमा करा दिए गए हैं।

56 फर्मों से पकड़ी 68.29 करोड़ की टैक्स चोरी
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जीएसटी एसआईबी टीम ने जिले में 56 फर्मों पर छापा मारकर जांच की तो 68.29 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ में आई। इन सभी फर्मों से बोगस फर्मों से कारोबार दिखाकर फर्जी तरीके से आईटीसी क्लेम कर विभाग को चूना लगाया था। वहीं जिले में कई स्थानों पर फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर विभाग को चूना लगाने के मामले भी प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed