{"_id":"69821f5e913d23cdbc0e2327","slug":"dead-body-found-after-44-days-hapur-news-c-306-1-gha1004-120072-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: व्यास नदी में डूबे युवक का 44 दिन बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: व्यास नदी में डूबे युवक का 44 दिन बाद मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई निवासी युवक नासिर का शव हिमाचल प्रदेश में व्यास नदी से 44 दिन बाद बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
दौताई निवासी नासिर (20) पुत्र यासीन 19 दिसंबर को अपने कुछ साथियों के साथ हिमाचल प्रदेश गया था। बताया गया कि सभी लोग व्यास नदी के किनारे खड़े थे, इसी दौरान अचानक नासिर का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के कारण वह आंखों से ओझल हो गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा युवक की तलाश की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लगातार खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। 44 दिन बाद हिमाचल पुलिस को व्यास नदी में एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान नासिर के रूप में की गई। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन हिमाचल के लिए रवाना हो गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Trending Videos