{"_id":"69821eed8d1fa40ccc01a4d6","slug":"kathgodam-depo-bus-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1002-136627-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: काठगोदाम डिपो की बस डिवाइडर से टकरा कर पलटी, दो यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: काठगोदाम डिपो की बस डिवाइडर से टकरा कर पलटी, दो यात्री घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर के पास हलद्वानी से दिल्ली जा रही उत्तराखंड के काठगोदाम डिपो की रोडवेज बस घने कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो यात्री घायल हो गए और बस के पीछे के दोनों टायर भी निकल गए। इस कारण वहां यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हाईवे किनारे खड़ा कराकर यातायात सुचारू कराया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि जिला अमरोहा के जोया निवासी चालक कुमार आलम परिचालक विमल शर्मा के साथ मंगलवार की तड़के उत्तराखंड के काठगोदाम डिपो की रोडवेज बस से यात्रियों को लेकर हलद्धानी से दिल्ली जा रहे थे। निजामपुर के पास पहुंचने पर घने कोहरे के कारण उनकी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के पिछले दोनों टायर भी निकल गए थे।
हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में दो यात्री घायल भी हो गए थे। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बस से निकाला।
पुलिस टीम ने हादसे में घायल हुए दो यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया था। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से बस को हाईवे किनारे खड़ा कराकर यातायात सुचारू कराया।
सीओ ने बताया कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ था। पुलिस टीम ने हादसे में घायल हुए दो यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था।
-- --
Trending Videos