सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fire in a cylinder

Hapur News: सिलिंडर में लगी आग से युवती झुलसी

संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 03 Feb 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
fire in a cylinder
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रहलाद नगर में शादी समारोह के दौरान खाना बनाते समय घरेलू सिलिंडर में आग लगने से युवती के हाथ झुलस गए।
Trending Videos

प्रहलाद नगर निवासी अर्जुन ठाकुर के यहां शादी का कार्यक्रम चल रहा था। मंगलवार शाम करीब चार बजे रिश्तेदारों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान पाइप से गैस लीक होने पर घरेलू सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर उनकी बहन किरन (22) वर्ष के हाथ झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग को काबू में कराया। झुलसी युवती को इलाज के लिए भेजा गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शादी समारोह में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से युवती झुलसी है। स्थिति नियंत्रण में है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed