{"_id":"69b985045a585b994d0236b5","slug":"delhi-ib-team-detains-suspect-from-village-pillera-interrogation-continues-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138531-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिल्ली आईबी टीम ने गांव पिललेड़ा से संदिग्ध को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिल्ली आईबी टीम ने गांव पिललेड़ा से संदिग्ध को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका के मद्देनजर मंगलवार को दिल्ली की आईबी की टीम ने धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा में छापा मारा। टीम ने यहां से एक करीब 25 वर्षीय युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। टीम युवक से धौलाना थाने में देर शाम तक पूछताछ कर रही है। इस दौरान एसपी ज्ञानंजय सिंह भी थाने पहुंचे, लेकिन फिलहाल अधिकारियों ने मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। देर शाम तक युवक से टीम पूछताछ कर रही थी। इस दौरान किसी को भी थाने के आसपास आने नहीं दिया गया।
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे टीम यहां पहुंची थी और और युवक को गांव में उसके घर से ही हिरासत में ले लिया। युवक अविवाहित है और दिल्ली के मॉल में कार्य करता है। सोमवार को वह घर आया हुआ था और दिल्ली आईबी टीम ने यहां धावा बोलकर उसे दबोच लिया। टीम की कार्रवाई के दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है, उन्हें उसकी गतिविधियों के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। लेकिन ग्रामीणों ने यह भी बताया कि युवक रील बनाने का शौकीन है और खुद के द्वारा बनाई गई वीडियो को जगह जगह वायरल करता रहता है।
पूरे मामले पर नजर बनाए रखें हैं स्थानीय अधिकारी
युवक को पूछताछ में हिरासत में लेने के बाद एसपी ज्ञानंजय सिंह धौलाना थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही सीओ अनीता चौहान भी थाने पहुंच गईं और शाम तक वहीं डटी रहीं। हालांकि टीम की पूछताछ युवक से बेहद गोपनीय ढंग से रही और टीम ने स्थानीय अधिकारियों को इसमें शामिल नहीं किया। ऐसे में अधिकारियों ने मामले में किसी भी जानकारी से इन्कार किया है और कोई आधिकारिक बयान देने से भी बचते रहे। लेकिन आशंका है कि मामला देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा है और इस संबंध में एजेंसी गंभीरता से जांचकररहीहै।
पहले भी आतंकी गतिविधियों के लिए बदनाम हो चुका है हापुड़
अब्दुल करीम टुंडा, डेविड हेडली के साथी तहव्वुर राणा जैसे मोस्ट वांडेट आतंकियों से रिश्ते, सेटेलाइट फोन की दो बार लोकेशन मिलने, गढ़ निवासी एक फौजी के आतंकी कनेक्शन और वैट निवासी युवक की हरकतों से हापुड़ पहले ही आंतकी साजिशों के लिए बदनाम रहा है। 28 नवंबर 2011 की शाम 7.28 बजे पाकिस्तान के बार्डर पर सेना के आईटी विशेषज्ञों ने एक सेटेलाइट फोन को ट्रेस किया था। इस फोन से कुल 8 मिनट 44 सेकेंड बात की गयी। इसके अलावा 14 जनवरी 2012 को भी सेटेलाइट फोन की लोकेशन बुलंदशहर, हापुड़ और मेरठ के रास्ते पर मिली थी। इसके बाद लश्कर ए तैयबा के अमेरिका निवासी आतंकी डेविड हेडली की वर्ष 2013 में गिरफ्तारी के बाद उसने इस बात का खुलासा कर सबको चौंका दिया था, उसका साथी तहव्वुर राणा अपनी बीवी समराज राणा के साथ 13 नवंबर 2008 को पहले मेरठ के शकूर नगर और इसके बाद हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा आकर रुका था।
26 दिसंबर 2020 को भी वैट में टैरर फेंडिंग के मामले में मदरसे से साकिब को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 30 अप्रैल 2001 को पाकिस्तान से ट्रेंड एक आतंकी को हापुड़ के मदरसे से पकड़ा गया। 22 मार्च 2002 को भी हापुड़ से लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी पकड़े गए थे। कुल मिलाकर हापुड़ जिले का आतंकियों के पुराना कनेक्शन रहा है। एक और मामला सामने आने के बाद जिला खुफिया एजेंसियों के रडार पर तो है ही, लोगों में भी दहशत का माहौल है।
Trending Videos