सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A dispute over mobile phone repairs led to a home invasion, injuring several people, including an elderly man.

Hapur News: मोबाइल फोन रिपेयरिंग विवाद में घर में घुसकर हमला, बुजुर्ग समेत कई घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
A dispute over mobile phone repairs led to a home invasion, injuring several people, including an elderly man.
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के देहरा गांव में मोबाइल फोन रिपेयरिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने एकजुट होकर एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें 80 वर्षीय बुजुर्ग समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीण शाहिद के अनुसार उनके भतीजे शोएब ने दो दिन पहले गांव की एक दुकान पर अपना मोबाइल कवर और ग्लास बदलवाने के लिए दिया था। आरोप है कि इसी दौरान मोबाइल कवर टूट गया, जिस पर दुकानदार ने शोएब से 500 रुपये की मांग की। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी।
Trending Videos

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सोमवार देर रात करीब 15-16 लोग एकजुट होकर शोएब के घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में जब्बार (80), जाहिद, इमरान, नजमा, साजमा, शादाब, साजिद और जीशान सहित कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को दिल्ली स्थित एम्स रेफर किया गया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed