सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Man who alleged fraud of Rs 11 lakh goes missing under suspicious circumstances

Hapur News: 11 लाख की ठगी का आरोप लगाने वाला व्यक्ति संदिग्ध दशा में लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Man who alleged fraud of Rs 11 lakh goes missing under suspicious circumstances
विज्ञापन
सिंभावली। गांव सालारपुर में महिला ने 11 लाख रुपये हड़पने के मामले में शिकायत करने वाला व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया है, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल है।
Trending Videos


पीड़ित के भतीजे अमित कुमार ने बताया कि उनके चाचा सुंदर को एक महिला ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। अमित का आरोप है कि महिला ने धीरे-धीरे उनसे करीब 11 लाख रुपये हड़प लिए। जब सुंदर को अपने साथ की जा रही धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उन्होंने इस मामले में शिकायत की, तभी से परिस्थितियां संदिग्ध हो गईं। परिजनों का कहना है कि सुंदर 13 मार्च से अचानक लापता हैं और उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिवार को अनहोनी की आशंका सता रही है। अमित ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सुंदर की तलाश कर सकुशल बरामदगी की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर दी है। व्यक्ति की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed