सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of duping a man of Rs 22 lakh on the pretext of providing him a job abroad

Hapur News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 22 लाख हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Accused of duping a man of Rs 22 lakh on the pretext of providing him a job abroad
विज्ञापन
सिंभावली। जनपद मेरठ निवासी युवक ने क्षेत्र के गांव वैठ निवासी युवक और उसके साथियों पर विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 22 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


मेरठ के थाना किला क्षेत्र के गांव सोहोदत निवासी शान मोहम्मद ने दी तहरीर में बताया कि उसकी और उसके साथी की मुलाकात एक शादी में क्षेत्र के गांव वैठ निवासी युवक और उसके दो साथियों से हुई थी। आरोपियों ने उन्हें बताया कि वह क्षेत्र के युवकों को विदेश में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाते हैं। आरोपियों ने उन्हें भी सऊदी में नौकरी दिलाने की बात कही। वह और उसका साथी आरोपियों के झांसे में आ गए। उन्होंने अपने अलावा पांच अन्य युवकों के करीब 22 लाख रुपये आरोपियों को नौकरी दिलाने के लिए दे दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने उन्हें सऊदी में नौकरी के लिए भेजा। जहां पहुंचने पर जानकारी मिली कि नौकरी संबंधित उन्हें दिए गए सभी दस्तावेज फर्जी हैं। वापस आकर उन्होंने आरोपियों से अपनी रकम मांगी, तो उन्होंने पैसे लौटाने से इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed