सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of cheating lakhs of rupees by selling stolen and financed vehicles

Hapur News: चोरी व फाइनेंस के वाहन बेचकर लाखों की ठगी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating lakhs of rupees by selling stolen and financed vehicles
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अयादनगर के एक व्यक्ति और उसके दो साथियों पर जिला बहराइच के काजीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने चोरी और फाइनेंस के वाहनों की खरीद-फरोख्त कर कई लोगों से ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

दर्ज रिपोर्ट में जिला बहराइच के काजीपुरा निवासी शाहिद अहमद ने बताया कि उनके ही मोहल्ले का मशकूर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अयादनगर निवासी पंकज शर्मा और जिला गाजियाबाद के प्रताप विहार सेक्टर 11 निवासी इजराइल खान चोरी और फाइनेंस के वाहनों को खरीदकर लोगों को बेचने का काम करते हैं। आरोप है कि पंकज ने वाहन संख्या यूपी-37 बी-5936 का स्वयं को मालिक बताकर 18 नवंबर 2014 को इजराइल खान को करीब 4.75 लाख रुपये में बेची थी। इसके बाद इजराइल खान ने 20 अगस्त 2021 को उसी वाहन को मशकूर खान को दो लाख रुपये में बेच दिया। बाद में मशकूर खान ने यह वाहन उन्हें को बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि यह वाहन चोरी का है। इस पर उसने मशकूर खान से वाहन वापस लेने और अपने रुपये लौटाने को कहा। आरोप है कि मशकूर खान वाहन वापस ले गया और इस संबंध में स्टांप पेपर पर इकरारनामा भी तैयार हुआ, लेकिन बाद में उसके खिलाफ ही अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में न्यायालय के आदेश पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed