सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Detained for opposing UGC law, prevented from going to Delhi

Hapur News: यूजीसी कानून का विरोध करने पर किया नजरबंद, दिल्ली जाने से रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Detained for opposing UGC law, prevented from going to Delhi
विज्ञापन
हापुड़। यूजीसी कानून का विरोध कर रहे राष्ट्रीय सैनिक संस्था के कई पदाधिकारियों को रविवार की सुबह से लेकर शाम तक पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद रखा। वहीं, ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
Trending Videos

डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी नरसिम्हानंद गिरी महाराज के आह्वान पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी के नेतृत्व में लोगों का जत्था देवी मंदिर डासना गाजियाबाद के लिए रवाना हो रहा था। ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि डासना मंदिर से गिरी महाराज के नेतृत्व में दिल्ली जंतर-मंतर के लिए सभी को रवाना होना था, लेकिन इससे पहले ही रविवार की सुबह राष्ट्रीय सैनिक संस्था के ब्लाॅक कार्यालय पर थाना हापुड़ देहात के सब इंस्पेक्टर गोवर्धन लाल, बलबीर उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और सभी को कार्यालय व घर पर नजरबंद कर लिया। ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री अपनी पुलिस द्वारा हमें कितना भी नजरबंद करा लें, लेकिन इस यूजीसी के काले कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ जिला संयोजक हरिराज सिंह त्यागी, मुकेश त्यागी, तहसील अध्यक्ष सतबीर प्रधान, विकास त्यागी, राजू सैनी, ब्रजभूषण त्यागी, मोनू खान, गौरव त्यागी, शैंकी त्यागी, अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
वहीं, ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में यूजीसी के खिलाफ एक प्रतिनिधिमंडल विरोध-प्रदर्शन के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दिल्ली रामलीला मैदान के बाहर प्रदर्शन करने पर दिल्ली पुलिस के द्वारा बैनर, पोस्टर ले लिए गए व आंदोलन नहीं करने दिया। इस दौरान सभी को हिरासत में लिया और साथ ही अस्थाई जेल ले गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने कहा कि यह काला कानून जो स्वर्ण समाज पर थोपा जा रहा है। उसके खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। दिल्ली के लिए अमरनाथ शर्मा, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, सुनील शर्मा, प्रवेश शर्मा, सौरभ कुमार, मनीष शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, गोविंद माधव पांडे, मनीष शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed