सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Divers saved two people from drowning at Brajghat

Hapur: अस्थि विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबने लगे दो लोग, गोताखोरों ने बचाई जान; ब्रजघाट पर टला बड़ा हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 15 May 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

अस्थि विसर्जन करते समय अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया।

Divers saved two people from drowning at Brajghat
ब्रजघाट पर गोताखोरों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ब्रजघाट शुक्रवार को ब्रजघाट पर अस्थि विसर्जन के दौरान दो लोग गंगा में डूबने लगे। पुलिस के अनुसार रोहिणी निवासी अशोक यादव अपने भाई की अस्थियों का विसर्जन करने अपने भतीजे के साथ घाट पर पहुंचे थे।

Trending Videos


अस्थि विसर्जन करते समय अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया। मौके पर मौजूद गोताखोरों और नाविकों ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोर स्वराज केवट, भोलू केवट, पवन केवट और कृष्ण केवट ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस बचाव कार्य से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और बहादुर गोताखोरों की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोताखोरों की तत्परता और बहादुरी के कारण दो परिवारों की खुशियां बच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed