{"_id":"6a0603138abdf681550f4f08","slug":"two-candidates-caught-cheating-in-professional-course-examination-hapur-news-c-135-1-hpr1002-141416-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में दो अभ्यर्थी नकल करते पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में दो अभ्यर्थी नकल करते पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को दो अभ्यर्थी पर्ची से नकल करते पकड़े गए। आंतरिक उडऩ दस्ते ने इन अभ्यर्थियों को पर्चियों के साथ पकड़ा। दोनों की कॉपियां सील कर, विश्वविद्यालय प्रेषित की गई हैं।
सुबह की पाली में वार्षिक परीक्षा में सिर्फ एक अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जो उपस्थित रहा। इसी पाली में प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 457 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें 414 उपस्थित रहे, 43 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में आंतरिक उड़नदस्ते ने केंद्र का निरीक्षण किया।
परीक्षा में दो अभ्यर्थी नकल करते पकड़े गए। इसके अलावा पहली ही पाली में सेमेस्टर परीक्षा में 613 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 513 उपस्थित रहे, 100 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 313 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें 300 उपस्थित रहे, 13 ने परीक्षा छोड़ दी।
प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र ने बताया कि परीक्षा के दौरान दो छात्र नकल करते पकड़े गए हैं। विश्वविद्यालय को सूचना दे दी गई है।
Trending Videos