{"_id":"6a06ac25fa19d82c8503c653","slug":"road-accident-in-hapur-speeding-car-overturns-after-going-out-of-control-in-hapur-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हापुड़ में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी; तीन युवकों की मौत और एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हापुड़ में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी; तीन युवकों की मौत और एक गंभीर घायल
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 15 May 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार
हापुड़ में बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। बहादुरगढ़ के गांव डेहरा के मोड़ पर हादसा हुआ है। घायल मेरठ अस्पताल में भर्ती है।
hapur road accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा कार पलटने से हुआ है।
जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके के गांव डेहरा में गुरुवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
पुलिस के अनुसार, कार डेहराकुटी से वैठ की ओर जा रही थी। जैसे ही कार गांव डेहरा स्थित अंबेडकर भवन के सामने मोड़ पर पहुंची, तेज गति के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सरकारी वाहन, निजी गाड़ी और एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल को रेफर कर दिया।
मृतकों की पहचान मिथुन पुत्र कमल निवासी गांव अल्लीपुर नानई थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ और विसांत त्यागी पुत्र राजेंद्र निवासी मेरठ के रूप में हुई है। वहीं घायल ललित पुत्र अशोक और रवि पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव हाजीपुर थाना स्याना जनपद बुलंदशहर बताए गए।
इलाज के दौरान तीसरे युवक ने स्याना के हाजीपुर निवासी रवि (24) की भी मौत हो गई है। एक युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।