सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DM reprimands departments for poor performance

Hapur News: विभागों के खराब प्रदर्शन पर डीएम ने लगाई फटकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
DM reprimands departments for poor performance
विज्ञापन
हापुड़। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर जिले की खराब रैंक आने की समीक्षा की गई। इसमें योजनाओं पर बेहतर तरीके से काम न करने वाले अधिकारियों को डीएम कविता मीना ने फटकार लगाई। डीएम ने कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में खराब रैंक प्राप्त करने वाले विभागों को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद की रैंक में सुधार लाने के लिए अधिकारी सही काम करें। डीएम ने एमओयू मॉनिटरिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ई-खसरा, वसूली प्रमाण पत्र, सरकारी गैर-कर राजस्व, जननी सुरक्षा योजना का लाभ, फैमिली आईडी, आईसीडीएस पोषण अभियान सहित अन्य योजनाओं के कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में जिन विभाग की प्रगति खराब रही है और प्रोजेक्ट वाइज समीक्षा के दौरान जिन विभागों की रैंक सी, डी की श्रेणी में है, वह पोर्टल पर फीडिंग ठीक से करें जिससे जनपद की रैंक प्रभावित न हो। बैठक में एडीएम मोनिका सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed