{"_id":"6a3032f0c814a654d40717e3","slug":"special-night-gatherings-will-be-organized-in-gram-panchayats-hapur-news-c-135-1-hpr1001-143157-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष रात्रि चौपालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष रात्रि चौपालें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौलाना। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम पंचायतों में विशेष रात्रि चौपाल और ग्राम सभा बैठकों के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
खंड विकास अधिकारी रामकुमार शर्मा ने प्रशासकों, ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम पंचायत सहायकों से कहा कि सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। विशेष रात्रि चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। एसडीओ पंचायत अमित कुमार ने निर्देश दिए कि ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में संचालित लाइब्रेरी को नियमित रूप से संचालित रखा जाए।
इसके अलावा सरकारी संस्थानों में स्थापित रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सक्रिय कर जल संरक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाकर जानकारी दी। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के अंकित कुमार, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष अरविंदर सिसोदिया, यशपाल सिंह, अतीक अहमद, नितिन सोम, नदीम प्रधान आदि माैजूद रहे। संवाद