{"_id":"69b9853659d52468ed03d4ad","slug":"eid-will-be-celebrated-amid-tight-security-dig-gives-instructions-for-monitoring-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138516-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जाएगी ईद, डीआईजी ने दिए निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जाएगी ईद, डीआईजी ने दिए निगरानी के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ईद-उल-फितर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए, इसके लिए डीआईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने भी जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली है।
जिले में इस बार कुल 84 ईदगाह और 456 मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। डीआईजी ने निर्देश के अनुसार किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। असामाजिक और सांप्रदायिक तत्वों की सूची को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई जाएगी। जिले में संभावित ट्रबल स्पाॅट और संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
ऐसे स्थानों पर संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का आकलन करेंगे और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे। त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने धर्मगुरुओं, शहर काजी, मुतवल्लियों और संभ्रांत लोगों के साथ संवाद स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि नमाज पूर्व वर्षों की तरह पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से अदा की जाए।
बताया कि इसके अलावा रमजान के अंतिम सप्ताह में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए बाजारों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। महिलाओं और बच्चों की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा ईद की नमाज और रमजान के अंतिम शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और वाट्सएप जैसे प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos