सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Eight Bidders Vie for Land for Solid Waste Management Plant

Hapur News: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन के लिए आठ ने लगाई बोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Eight Bidders Vie for Land for Solid Waste Management Plant
विज्ञापन
हापुड़। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (ठोस कूड़ा प्रबंधन) के लिए जमीन की खरीद को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में खुली बोली हुई। इस दौरान आठ भू-स्वामियों ने अपनी जमीन की बिक्री को लेकर कम से कम बोली लगाई। वहीं, बोली के बाद जमीन की खरीद की प्रक्रिया को लेकर अनुमोदन समिति को प्रस्ताव भेजा गया है, यह समिति ही अंतिम निर्णय करेगी। करीब आठ करोड़ रुपये से इस जमीन की खरीद होगी।
Trending Videos

मंगलवार की सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में खुली बोली का आयोजन हुआ। पालिका के अधिकारियों की देखरेख में यह पूरी प्रक्रिया हुई। सभी आठ बोलीदाताओं ने एक-एक कर अपनी जमीन के बिक्री के लिए बोली लगाई। हालांकि, अभी अधिकारियों ने बोली को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, करीब 3450 रुपये प्रतिगज के अनुसार हर्ष कुमार ने सबसे कम बोली लगाई है। पूरे शहर से प्रतिदिन करीब 111 टन सूखा और गीला कूड़ा निकलता है, लेकिन सूखे कूड़े के निस्तारण की पालिका के पास कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है। हालांकि, तीन स्थानों पर एमआरएफ सेंटर के जरिये प्रतिदिन 15 टन सूखे कूड़े के निस्तारण का अधिकारी दावा करते हैं, लेकिन इन सेंटरों का कभी-कभी ही संचालन होता है। इस कारण सड़कों पर कूड़े के ढेर लगते हैं। वहीं, रामपुर रोड पर बना डंपिंग ग्राउंड लगभग फुल होने के कारण कूड़ा डालने की जगह कम पड़ जाती है और कर्मचारी जगह-जगह कूड़ा डालते हैं। इससे शहर के कई इलाकों में बदबू भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी ने बताया कि खुली बोली में आठ लोगों ने हिस्सा लिया और कम से कम बोली लगाई। अनुमोदन समिति को आगे की कार्रवाई के लिए दस्तावेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed