{"_id":"6a2700d3fa5eae5d070a2988","slug":"fake-whatsapp-account-created-with-dms-name-and-photo-information-sought-from-people-hapur-news-c-135-1-hpr1005-142731-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डीएम के नाम-फोटो से बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, लोगों से मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डीएम के नाम-फोटो से बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, लोगों से मांगी जानकारी
विज्ञापन
डीएम का बनाया गया फर्जी व्हाट्सप अकाउंट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। अज्ञात व्यक्ति ने डीएम कविता मीना के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। इस अकाउंट से डीएम के परिचितों को मैसेज भेजकर हालचाल पूछने के साथ जानकारी मांगी गई। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
सोमवार सुबह कुछ लोगों ने डीएम को बताया कि उनके नाम-फोटो से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर साइबर ठगी की कोशिश की जा रही है। संदेह होने पर परिचितों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। ठगी से पहले ही डीएम को भी किसी परिचित ने फर्जी अकाउंट की जानकारी दे दी। इसके बाद डीएम ने सोशल मीडिया पर खुद अलर्ट जारी कर लोगों से फर्जी अकाउंट पर बातचीत न करने की अपील की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीएम कविता मीना ने कहा कि मेरी फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट बनाने की जानकारी मिलने के बाद लोगों को सोशल मीडिया के जरिए सचेत किया गया है। यदि किसी को मेरे नाम या फोटो से धनराशि मांगने या कोई संदिग्ध संदेश मिले तो उस पर विश्वास न करें और तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।
विज्ञापन
फर्जी अकाउंट की प्रोफाइल में मोबाइल नंबर थाईलैंड का दिखाया गया था। संदेश भेजने वाले ने अंग्रेजी में हालचाल भी गलत तरीके से पूछा, जिससे परिचितों को तुरंत शक हो गया।

Trending Videos