सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Newly married woman dies under suspicious circumstances, marriage took place a month ago

Hapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, एक माह पहले हुई थी शादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman dies under suspicious circumstances, marriage took place a month ago
मृतका सोनम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला गिरधारीनगर में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई। उनकी एक माह पहले ही शादी हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

गांव जसरूपनगर निवासी आशीष ने बताया कि छह मई 2026 को उनकी बहन सोनम की शादी मोहल्ला गिरधारी नगर के आकाश से हुई थी। रविवार की शाम बहन के ससुराल पक्ष ने उसे करंट लगने से सोनम के झुलसने और गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करने की सूचना दी। सूचना पर वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा तो उसकी बहन यहां नहीं थी। ससुराल में जाकर देखा तो उसकी बहन उसे मृत अवस्था में मिली। सोनम की मौत की खबर से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई आशीष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को दहेज में बाइक व सोने की चेन के लिए तंग परेशान करने लगे थे। मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसकी बहन ने फोन कर उसे कई बार आपबीती सुनाई थी। आरोप है कि रविवार की शाम को भी ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसकी बहन का उत्पीड़न किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos

ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष के लोगों ने रविवार की रात में ही बहन के ससुराल में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मायके पक्ष के लोगों को शांत कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

मृतका सोनम का फाइल फोटो।

मृतका सोनम का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed