सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Special roadways buses operated for the candidates

Hapur News: परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल रोडवेज बसों का हुआ संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Special roadways buses operated for the candidates
मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस के बाहर बैठे अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिले में आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया। वहीं, दूसरे जिलों में परीक्षा देने गए परीक्षार्थियों के लिए भी बसें संचालित की गईं। परीक्षा प्रवेश पत्र दिखाने पर परीक्षार्थियों को किराए में 50 फीसदी की छूट दी गई।

जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में मथुरा, अलीगढ़, अमरोहा सहित अन्य जिलों के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचे। वहीं, जिले के परीक्षार्थी मुजफ्फरनगर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए रवाना हुए। मुजफ्फरनगर जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए छह बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद रोडवेज बस अड्डा परिसर में घर लौटने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी। बस अड्डा परिसर पहुंचे परीक्षार्थियों के लिए मथुरा के लिए भी बसें संचालित की गई। शासन के आदेश पर परीक्षा में शामिल होने जा रही परीक्षार्थियों के लिए किराए में 50 फीसदी की रियायत दी गई। अगले दो दिनों तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भी बसें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए डिपो परिसर में हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। परीक्षार्थियों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
----
रेलवे स्टेशन पर भी उमड़ी रही भीड़-
पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते शहर के रेलवे स्टेशन पर भी परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई गई। परीक्षा के चलते ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया। परीक्षा समाप्त होने के रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर घर जाने के लिए टिकट लेने के लिए परीक्षार्थियों की कतार लग गई। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed