सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   RCC covered drain will be built from Chandi Phatak towards NH-09 via Gaushala.

Hapur News: चंडी फाटक से गऊशाला होते हुए एनएच-09 की ओर बनेगा आरसीसी कवर्ड नाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
RCC covered drain will be built from Chandi Phatak towards NH-09 via Gaushala.
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर पालिका की ओर से शहर के वार्ड नंबर नौ में सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। 15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग से प्राप्त 1.92 करोड़ रुपये से यह काम होंगे। इसके लिए टेंडर भी निकाला गया है। इसमें अकेले एक करोड़ रुपये से चंडी फाटक से चंडी गऊशाला होते हुए एनएच-09 की ओर आरसीसी कवर्ड नाले का निर्माण कराया जाएगा। इससे नाले में गिरने से होने वाले हादसों पर भी रोक लगेगी।
Trending Videos

पालिका की ओर से 14.91 लाख रुपये से अनिल गुप्ता के मकान से रामौतार सैन के मकान की ओर, 13.21 लाख रुपये से सैनी धर्मशाला से वैद क्रिएटिव स्कूल की ओर, 15.73 लाख रुपये से विनोद मित्तल के मकान से शिवराज राणा के मकान की ओर, 28.90 लाख रुपये से जयभगवान के मकान से फजलू के मकान की ओर व बबलू सैनी से होते हुए महेंद्र के मकान से मालीवाड़ा मोड़ तक और 19.33 लाख रुपये से पिलर नंबर 03 से 12 तक आरसीसी नाले का निर्माण होगा। इससे वार्ड की बड़ी समस्या का समाधान होगा। मामले में ईओ इंद्रराज सिंह का कहना है कि वार्ड में कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। चंडी रोड पर नाले का निर्माण होना बहुत अधिक जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed