सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fatigue is increasing in patients due to low BP, people reached Jan Arogya Melas

Hapur News: बीपी कम होने से मरीजों में बढ़ रही थकान, जन आरोग्य मेलों में पहुंचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fatigue is increasing in patients due to low BP, people reached Jan Arogya Melas
मोहल्ला चमरी में सरकारी अस्पताल में लगे जन आरोग्य मेले में मरीज का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। मौसम में बदलाव के साथ ही बीपी कम होने के मरीज बढ़ रहे हैं। इस कारण थकान, मांसपेशियों व सिर में दर्द से मरीजों का हाल बेहाल है। रविवार को जन आरोग्य मेले में ऐसे 90 से ज्यादा मरीज पहुंचे। साथ ही वायरल बुखार और पेट के संक्रमण से पीड़ित मरीज भी उपचार लेने पहुंचे।


सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि तापमान बढऩे के साथ ही बीपी गिरने के मरीज बढ़ रहे हैं। सुबह और दोपहर में ऐसे मरीजों को अधिक समस्या सता रही है। दिनभर नींद आती रहती है। मांसपेशियों और सिर में दर्द के साथ थकान मरीजों पर भारी पड़ती है। उन्होंने बताया कि आवश्यक दवाएं और खान-पान में बदलाव से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। पेट में संक्रमण से मरीज बेहाल हैं। उल्टी, दस्त और पेट का दर्द परेशान कर रहा है। रविवार को ओपीडी में ऐसे भी 50 से ज्यादा मरीज आए। इसके अलावा चर्म रोगी, आंखों में एलर्जी, खांसी, जुकाम की समस्या लेकर भी मरीज आए। सभी आरोग्य मेलों में 867 मरीज उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed