{"_id":"6a09f66373910047cd046bc8","slug":"two-power-plants-remained-closed-for-seven-hours-left-sweating-in-the-heat-hapur-news-c-135-1-hpr1002-141584-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सात घंटे बंद रहे दो बिजलीघर, गर्मी में छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सात घंटे बंद रहे दो बिजलीघर, गर्मी में छूटा पसीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। मोदीनगर रोड और बाबूगढ़ बिजलीघर में बिजनेस प्लान के कार्यों के चलते रविवार को 20 से ज्यादा गांवों की सप्लाई बाधित रही। भीषण गर्मी में आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हुई। इन दिनों में ही कार्य किए जाने से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।
विद्युत उपकेंद्र बाबूगढ़ पर बिजनेस प्लान के अंतर्गत स्विच यार्ड में सीटी यूनिट, आइसोलेटर व फ्यूज सेट स्थापित करने का कार्य किया गया। इस तकनीकी कार्य और मेंटेनेंस की वजह से उपकेंद्र से पोषित होने वाले सभी क्षेत्रों की बिजली पांच घंटे बंद रही।
इस कटौती से ग्राम बाबूगढ़, बछलौता, ददायरा, श्यामपुर, मलकपुर, बिगास, बागडपुर, ततारपुर, सीतादेई, गजालपुर के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र और बाबूगढ़ छावनी टाउन क्षेत्र को आपूर्ति नहीं मिल सकी।
इसके अलावा मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े मोदीनगर रोड, ईशापुर, युसूफपुर, औद्योगिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति सुबह दस से शाम पांच बजे तक बाधित रही। गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्र में भी कुछ बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि बिजनेस प्लान में कार्य के चलते आपूर्ति प्रभावित रही थी। इस संबंध में उपभोक्ताओं को पहले ही सूचित कर दिया गया था।