सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sunday was the hottest day of the season, mercury reached 42 degrees

Hapur News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, 42 डिग्री पहुंचा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sunday was the hottest day of the season, mercury reached 42 degrees
गढ रोड पर धूप में बच्चे को कपड़े से ढककर ले जाते युवक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिले में गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। रविवार सुबह से ही तेज धूप निकली व गर्म हवाएं चलने लगीं। दोपहर होते-होते ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान से आग बरस रही है। दिन का पारा 42 डिग्री पहुंच गया, जो सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। भीषण गर्मी की वजह से सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर निकले।। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह लू चलने का अनुमान है।

गर्मी के तेवर तल्ख हो रहे हैं और मौसम गर्म बना हुआ है। दिन निकलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है और शाम तक भी राहत नहीं मिल रही है। रविवार को भी सुबह से लेकर रात तक मौसम गर्म रहा और दिन में लू के थपेड़ों के बीच शहरवासी हलकान दिखे। बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। दोपहर के समय सड़कों पर कम ही लोग दिखे। बाजारों में भी रौनक नहीं थी। दो पहिया चालक और ई-रिक्शा में चलने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान रहे। गर्मी इस कदर है कि पंखे व कूलर की हवा भी लोगों का पसीना रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के लिए लोग इधर उधर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें निजात नहीं मिली। भीषण गर्मी और उमस के बीच दिन में चलने वाली लू से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आना जाना मुश्किल हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 23 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली। जिससे रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों के साथ ही पशु-पक्षी भी परेशान है। बढ़ते तापमान से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक सभी का हाल बेहाल है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि सप्ताह भर तक भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान करेगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में अभी ओर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
----
इन बातों का रखें ध्यान
- सूती व ढीले कपड़े पहनें।
- अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं।
- दोपहर 12 से चार बजे तक बाहर निकलने से बचें।
- तेज धूप और लू से बचकर रहें।
- अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें।
- खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज का सेवन करें।
- बाहर का तला-भुना खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed