{"_id":"69c0383d7f93ed196c0d0774","slug":"gas-agencies-in-brajghat-simbhavali-are-acting-arbitrarily-consumers-are-not-getting-cylinders-hapur-news-c-306-1-gha1004-121009-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ब्रजघाट-सिंभावली में गैस एजेंसियों की मनमानी, उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ब्रजघाट-सिंभावली में गैस एजेंसियों की मनमानी, उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे सिलिंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट, पलवाड़ा और सिंभावली क्षेत्र में गैस एजेंसियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी संचालक सिलिंडर उपलब्ध होने के बावजूद बहाने बनाकर आपूर्ति नहीं कर रहे हैं। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी संचालक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का हवाला देकर एलपीजी की कमी बता रहे हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही। इससे लोगों में असमंजस और नाराजगी बढ़ रही है। ब्रजघाट निवासी राहुल ने बताया कि उनका गोस्वामी भारत गैस एजेंसी में कई वर्षों पुराना कनेक्शन है, इसके बावजूद अब उन्हें ई-केवाईसी के नाम पर बार-बार परेशान किया जा रहा है। वहीं, जब उपभोक्ता ऑनलाइन या फोन से गैस बुकिंग कर रहे हैं, तो सिस्टम में पहले से बुकिंग दिखाने की बात कहकर सिलिंडर देने से मना कर दिया जाता है। यही स्थिति सिंभावली क्षेत्र की इंडियन गैस एजेंसी में भी देखने को मिल रही है, जहां उपभोक्ताओं को पहले से बुकिंग का हवाला देकर टाल दिया जाता है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं न कहीं कालाबाजारी या अनियमितता हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी एजेंसी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि टीम गठित कर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos