सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Groom Faints During Jaimala Ceremony Bride Refuses to Marry Him

UP: जयमाला के दौरान दूल्हे को आया चक्कर, लड़की बोली- मैं नहीं करूंगी इससे शादी; बिना दुल्हन लौटी बरात

संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Apr 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार

दूल्हे के दोस्त विजय नगर निवासी ललित शर्मा ने बताया कि दूल्हे का किसी कारण से ब्लड प्रेशर हाई को गया था। अब वह सामान्य है। लड़की पक्ष के लोगों ने बरात को बंधक बना लिया और शादी करने से इनकार कर दिया। 

Groom Faints During Jaimala Ceremony Bride Refuses to Marry Him
दूल्हन ने किया शादी से इनकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हाल में जयमाला के दौरान दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया। परिवार के लोगों ने उसे गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं दूल्हे को गोली लगने की अफवाह पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन मामला झूठा निकला। सुबह 14 लाख देने की शर्त पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार जिला गाजियाबाद के विजय नगर निवासी युवक मिंटू की बरात शनिवार शाम को बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हाल में आई। हंसी खुशी के बीच दूल्हा जमकर नाचा। जयमाला के समय अचानक दूल्हे को चक्कर आने लगा और वह स्टेज पर गिर गया। इससे बरात में अफरातफरी मच गई। परिचित दूल्हे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के नशे में होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे के दोस्त विजय नगर निवासी ललित शर्मा ने बताया कि दूल्हे का किसी कारण से ब्लड प्रेशर हाई को गया था। अब वह सामान्य है। लड़की पक्ष के लोगों ने बरात को बंधक बना लिया और शादी करने से इनकार कर दिया। बंधक बनने की सूचना पर नगर पुलिस मैरिज हॉल पहुंची और मामले की जांच की। 

इस दौरान किसी ने दूल्हे को गोली लगने की अफवाह फैला दी। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को शादी में खर्च हुए 14 लाख रुपये देने को राजी हो गया है। ऐसे में विवाद खत्म हो गया और बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed