हापुड़। गोवा में आयोजित तीन दिवसीय 70 से अधिक आयु के खिलाड़ियों के बीच मास्टर राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ निवासी सुधीर गोयल ने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप आठ खिलाड़ियों में पहुंचकर हापुड़ व यूपी का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर शहर के लोगों ने उन्हें बधाई दी।
बैडमिंटन कोच पुनीत शर्मा ने बताया कि गोवा में आयोजित तीन दिवसीय 48वीं मास्टर (वेटरन) राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ के सीनियर खिलाड़ी सुधीर गोयल ने यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए 70 से अधिक आयु वर्ग में टॉप आठ में पहुंचकर हापुड़ जिला का नाम रोशन किया है। अब वह आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उनकी उपलब्धि पर पूर्व डीजीसी क्राइम कृष्णकांत गुप्ता के आवास पर उनका सदर विधायक विजयपाल आढ़ती व अन्य लोगों ने सम्मान किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक जय प्रकाश, पंकज अग्रवाल, जतिन गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, जय कुमार, हीरा लाल केन आदि मौजूद रहे।