{"_id":"69ced15c0b7de577fd06afb7","slug":"hpr-hapur-news-c-306-1-gha1001-121251-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति की गूंज... शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के लगे जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति की गूंज... शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के लगे जयघोष
विज्ञापन
श्री हनुमान जन्मोत्सव के दौरान गढ़ में बाबा का डोला लेकर जाते भक्त। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर और क्षेत्र में बृहस्पतिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जवाहर गंज मंडी स्थित हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक हरेंद्र तेवतिया ने पूजा-अर्चना कर किया।
यात्रा में श्री हनुमान जी को सजे धजे डोले में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। इसके साथ ही राम दरबार, भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। मुख्य रूप से मां काली का अखाड़ा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा जवाहर गंज मंडी से प्रारंभ होकर मेरठ रोड, शहीद पार्क, कोतवाली रोड होते हुए नक्का कुआं मंदिर पहुंची, जिसके उपरांत झंडेवाला मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा में श्री भागीरथी संस्कृत महाविद्यालय के ब्रह्मचारियों के साथ ही श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल, बीएस पब्लिक स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र भी शामिल हुए। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष गूंजते रहे। इससे नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। वहीं, गंगानगरी के बड़ा हनुमान मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भजन-कीर्तन में लीन रहे। इसके अलावा नगर के विभिन्न मंदिरों में भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान राजेश पंडित, निखिल अग्रवाल, भूषण पंडित, अमित गुप्ता, गौरव सिंघल, सोनू गर्ग, मयंक सक्सेना, समी गर्ग, विशाल सिंघल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos